फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल रिपोर्ट में नहीं हुई बच्ची से रेप की पुष्टि

Thu, 28 May 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
अजगैन। थानाक्षेत्र के एक गांव में चार नाबालिगों पर सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप झूठा निकला। पुलिस ने बच्ची और आरोपियों का मंगलवार रात मेडिकल कराया। पुलिस के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट में न तो दुष्कर्म की पुष्टि हुई है और ना ही प्राइवेट पार्ट में कोई चोट है। पुलिस ने चारों नाबालिग आरोपियों को रात में ही उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस मुकदमे को स्पंज कर दिया जाएगा और विधिक राय लेकर झूठा मुकदमा दर्ज कराने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अजगैन थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने गांव में ही रहने वाले चार बच्चों पर उसकी सात साल की बेटी से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को उनके परिजनों के साथ थाने बुलाया और जानकारी की तो उन्होंने आरोप को झूठा बताया। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने भी तफ्तीश की।

अजगैन थाना प्रभारी निरीक्षक वीके मिश्रा ने बताया कि बच्ची और चारों आरोपियों का मेडिकल कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई और ना ही प्राइवेट पार्ट में किसी तरह की इंजरी भी नहीं है। मुकदमा स्पंज कर झूठा मुकदमा लिखाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें