फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर टांगा हेलमेट, सिर में चोट से मौत

विज्ञापन
अभिषेक का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
मौरावां (उन्नाव)। हेलमेट की अनदेखी युवक की मौत का कारण बन गई। बाइक पर हेलमेट टांगकर जा रहा युवक मवेशी से बचने के चक्कर में कार से टकरा गया। सिर में गंभीर चोट आने से उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

रायबरेली के खीरो थाना क्षेत्र के राजू नगर सेमरी निवासी अभिषेक (24) मोहनलालगंज स्थित इंटर कालेज में चौकीदार था। वह छुट्टी पर बाइक से घर जा रहा था। मौरावां कस्बा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास मवेशी के सामने आने से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। सड़क पर सिर टकराने से अभिषेक बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने सिर में गंभीर चोट से मौत की बात कही है। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि अभिषेक ने हेलमेट बाइक के हैंडल पर टांग रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें