फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबी छात्रा का 30 घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
गंगा नदी में डूबी छात्रा की तलाश करते गोताखोर। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
पाटन (उन्नाव)। बक्सर घाट पर नहाने के दौरान डूबी छात्रा का शव 30 घंटे बाद घटनास्थल से 100 मीटर दूरी पर गोताखोरों ने तलाश लिया।
विज्ञापन

फतेहपुर जनपद के कस्बा बिंदकी के कटरा मोहल्ला निवासी काजल (16) बारासगवर थाना क्षेत्र के कांटी मुबारकपुर गांव निवासी मौसा रामप्रसाद के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। रविवार को काजल बक्सर घाट पर गंगा स्नान करने के दौरान डूब गई थी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कराई थी पर देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था। सोमवार सुबह गोताखोरों ने नदी में काजल की तलाश शुरू की। दोपहर लगभग एक बजे डूबने वाले स्थान से 100 मीटर दूर गंगा पुल के खंभे के पास गोताखोरों ने काजल का शव तलाश लिया।

गंगा नदी में काजल का शव मिलने के बाद मौजूद पुलिस व ग्रामीण। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें