उन्नाव। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के सभी संकायाें की परीक्षाएं नई शिक्षा नीति के अनुसार होंगी। परीक्षा नियंत्रक ने जिले के सभी प्राचार्यों का जारी नई गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा कराए जाने के आदेश दिए हैं।
डीएसएन कालेज के प्रार्चाय डॉ. पवन श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंजनी कुमार मिश्र की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि नई शिक्षा नीति 2020 के पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं जनवरी महीने में कराया जाना प्रस्तावित है। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन फार्म भरने और परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि 20 नवंबर से 10 दिसंबर निर्धारित की गई है। इन पाठ्यक्रमों की प्रायोगिक व मौखिक परीक्षाएं 15 दिसंबर 2021 से 15 जनवरी 2022 तक कराई जाएंगी। यह सभी परीक्षाएं ओएमआर सीट पर होंगी।