बीघापुर के खरौली में कलश यात्रा निकालतीं छात्राएं। संवाद
- फोटो : UNNAO
बीघापुर। खरौली स्थित पं. महेंद्र कुमार मिश्र इंटर कालेज में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत पंचकुंडीय महायज्ञ हुआ। इस दौरान छात्राओं ने कलश यात्रा निकाली।
महायज्ञ का शुभारंभ आचार्य पं. रेवाशंकर ने दीप प्रज्जवलन के साथ शुरू कराया। विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय परिसर से गांव तक कलश यात्रा निकाली। पंचकुंडीय महायज्ञ के समापन के बाद आचार्य रेवा शंकर ने कहा कि भारत का भविष्य बिना शिक्षा के संभव नहीं है। यदि हमारे समाज की लड़कियां अशिक्षित हैं तो और भी समस्याएं खड़ी होती हैं। हम सबका नैतिक दायित्व है कि शिक्षा के अभियान को सशक्त बनाकर मजबूत राष्ट्र की नींव रखें। विद्यालय के संरक्षक श्रीकृष्ण मिश्र ने कहा कि उनका उद्देश्य संस्कारों के साथ शिक्षा देना था। प्रतिवर्ष वह आयोजन कर विद्यालय के बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का प्रयास करते हैं। शिवविलास बाजपेई, डॉ. रविंद्र शुक्ला, राधे मिश्र, सोनू सिंह, राज कुमार सिंह, नागेश सिंह, राजेंद्र प्रसाद शुक्ल मौजूद रहे।