फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में भी चालू होगा चर्म उत्पाद प्रशिक्षण

विज्ञापन
बंथर स्थित केयूएलसी कार्यालय में उद्यमियों से रोजगार प्रशिक्षण की जानकारी लेते केंद्रीय राज्य? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर से लखनऊ जाते समय केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री ए नारायण स्वामी कुछ देर के लिए बंथर औद्योगिक क्षेत्र स्थित केयूएलसी (कानपुर-उन्नाव लेदर इंडस्ट्री काउंसिल) के कार्यालय में रुके। यहां उन्होंने चर्म उत्पाद निर्यातकों से रोजगार परक प्रशिक्षण की जानकारी ली। उनकी कर्नाटक में इसी तरह का प्रशिक्षण चलाने की योजना है।
विज्ञापन

चर्म निर्यात परिषद के निदेशक ओपी पांडेय ने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री के नारायण स्वामी अपने राज्य कर्नाटक में युवाओं को यहां के माडल पर रोजगार से जोड़ने के लिए चर्म उत्पाद प्रशिक्षण का कार्यक्रम चलाने की कार्य योजना तैयार कर रहे हैं। इसी को जानने और समझने के लिए वह केएलसी आए थे। केयूएलसी से कुल 672 चर्म निर्यातक जुड़े हैं। सभी के टेनरियों, कारखानों और प्रशिक्षण केंद्रों में किस तरह से युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शाम करीब 3:30 बजे यहां पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री एक घंटे रुके। इस उद्यमी दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद इकबाल, आरके जलान, मुख्तारुल अमीन, चर्म निर्यात परिषद की क्षेत्रीय निदेशक पल्लवी दुबे मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें