हसनगंज। मोहान नगर पंचायत चेयरमैन हयात रसूल का लखनऊ के काकोरी क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
इसमें वह हसनगंज के अहिरनखेड़ा निवासी अभिषेक यादव से मारपीट व गाली-गलौज करते दिख रहे हैं। चेयरमैन हयात रसूल ने बताया कि मंगलवार शाम वह कार से लखनऊ जा रहे थे। लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के घुरघुरी तालाब चौकी के पास हसनगंज थाना क्षेत्र के अहिरनखेड़ा निवासी अभिषेक यादव ने कार रोककर विवाद शुरू कर दिया। मारपीट की बात गलत है। वीडियो में मारपीट के शिकार अभिषेक के साथ पूर्व चेयरमैन समरजीत यादव का बेटा आकाश यादव भी दिख रहा है। देर शाम पूर्व चेयरमैन समजीत यादव ने घुरघुरी तालाब चौकी में शिकायती पत्र देकर बताया कि चेयरमैन हयात रसूल ने कार की खिड़की से अभिषेक यादव पर पान की पीक थूक दी। अभिषेक के विरोध कर चेयरमैन ने गाली-गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।