राज्य पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षिका रश्मि तिवारी। संवाद
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। राज्य पुरस्कार के लिए जिले से बिछिया ब्लॉक के गांव बसीरतगंज में संचालित अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक स्कूल की प्रधान शिक्षिका का चयन हुआ है। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
रश्मि ने बताया कि उन्होंने स्कूल में अपने वेतन से व सहयोग से फर्नीचर व्यवस्था कराई। कोरोना काल में ऑनलाइन कक्षाओं का निर्बाध संचालन किया। किताबें व यूनिफार्म बच्चों के घर तक पहुंचाईं। आर्ट और क्राफ्ट के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा निखारने का काम किया। मेरी उड़ान प्रतियोगिता में स्कूल के दो बच्चों का चयन भी हुआ है। छात्राओं को पढ़ाई के प्रति जागरूक किया। मिशन शक्ति कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता की। प्रोजेक्टर के माध्यम से स्मार्ट कक्षाओं का संचालन किया। छात्रों को बैठने के लिए अपने पास से फर्नीचर की व्यवस्था कराई। बीईओ मुख्यालय अजीत कुमार निगम ने बताया कि शिक्षिका को जिले स्तर पर डीएम से सम्मानित कराया जाएगा। डायट के स्काउट गाइड भवन में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन होगा।