फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में मजदूर की मौत

विज्ञापन
रजेपाल की मौत पर बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
चकलवंशी। मुंशीखेड़ा गांव में मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बेटे ने गांव के ही युवक पर मारपीट का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

मुंशीखेड़ा के मजरा कनिगांव निवासी रजेपाल (55) मजदूरी कर परिवार का गुजारा चलाता था। शुक्रवार को उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के बेटे महेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव का सत्य कुमार 24 अगस्त को उसके पिता रजेपाल को अपने साथ गदनखेड़ा चौराहा स्थित एक सीमेंट फैक्टरी में काम करने के लिए ले गया था। 31 अगस्त को सत्य कुमार तबियत बिगड़ने की बात कह पिता को गंभीर हालत में कस्बा हैदराबाद में छोड़कर चला गया। किसी तरह ई-रिक्शा से पिता घर पहुंचे। शुक्रवार सुबह पिता ने मां राजरानी से खुद के साथ मारपीट होने की बात कही और दम तोड़ दिया। शरीर में पिटाई के निशान भी मिले हैं। घटना के बाद से सत्य कुमार फरार है।
बेटे की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के चार बेटे महेश कुमार, अनुज कुमार, सूरज, शैलेंद्र व बेटी रामपति, रानी, व राम जानकी का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें