फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा डालने गई किशोरी से किशोर ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। थानाक्षेत्र की चौकी नेवरना के एक गांव में कूड़ा डालने गई किशोरी को किशोर झाड़ियों में खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता मां के साथ थाने आई और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन



एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी रविवार सुबह गांव के बाहर कू ड़ा फेंकने गई थी। तभी वहां गांव के किशोर ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने विरोध किया तो उसे झाड़ियों में खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि की आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


आरोपी के माता-पिता शुक्लागंज में रहते हैं। वह अपनी दादी के पास रहता है। घटना के बाद से दादी भी घर में ताला बंद कर कहीं चली गई हैं।



-पीड़िता ने मां के साथ थाने में दर्ज कराया मुकदमा
-आरोपी फरार, पुलिस कर रही गिरफ्तारी का प्रयास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें