फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को बचाने में मां करंट से चिपकी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। करंट की चपेट में आए बेटे को बचाने में शनिवार की रात मां की जान चली गई। बेटे की हालत में सुधार है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


खागा कोतवाली क्षेत्र के जसराजपुर गांव निवासी ज्ञान सिंह का बेटा गोविंद (35) रात लगभग दस बजे इनवर्टर में चार्जिंग न होने पर उसके तार चेक कर रहा था। तभी करंट की चपेट में आ गया। बेटे को छटपटाते देखकर मां ऊषा देवी (55) डंडा लेकर बचाने के लिए दौड़ी। किसी तरह से बेटे को बचा लिया, लेकिन वह खुद करंट की

चपेट में आ गई। परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन घर की बिजली सप्लाई बंद की गई। परिजन ऊषा देवी और गोविंद को लेकर अस्पताल पहुंचे। सीएचसी से ऊषा देवी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। गोविंद की हालत अब ठीक है। इधर, परिजनों में घटना से कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का रविवार दोपहर अंतिम संस्कार किया। कोतवाल सुरेश चंद्र ओमहरे का कहना है कि यह एक हादसा है। कोतवाली में परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे को बचाने में मां की करंट लगने से मौत
इनवर्टर ठीक करते समय करंट की चपेट में आया था बेटा
खागा कोतवाली के जसराजपुर गांव में शनिवार की रात हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें