अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। सफीपुर कोतवाली के एक गांव में भूसा भरवाने गए किशोर के साथ युवक ने कुकर्म किया। युवक उसे कोठरी में ले गया। यहां उससे भूसा भरवाया।
बाद में मजदूरी न देकर उसके साथ कुकर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। पिता उसे लेकर कोतवाली आया। यहां आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।
एक गांव के किशोर को गांव का ही दउवा गौड़ मंगलवार शाम गांव के बाहर बनी कोठरी में भूसा भरवाने के लिए ले गया था। लगभग दो घंटे काम कराने के बाद किशोर थककर बैठ गया। आरोपी ने उसी कोठरी में उसे गिरा दिया। इसके बाद कुकर्म किया।
किशोर ने विरोध करने पर मारपीट कर दी। पीड़ित के मुताबिक वह करीब एक घंटे तक कोठरी में ही बंद रहा। रात होने पर आरोपी ने उससे घर जाने के लिए कहा। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शाम तक किशोर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
इन्हें किशोर रास्ते में मिल गया। उसने पिता को आपबीती बताई। पिता उसे लेकर कोतवाली पहुंचा। यहां दउवा गौड़ के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोर को मेडिकल जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर गिरफ्तार कर लिया गया है।
भूसा भरवाने गए किशोर के साथ युवक ने किया कुकर्म
एक घंटे तक कोठरी में रखा बंद, किसी को बताने पर जान से मारने की दी धमकी
पीड़ित के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज