फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मुशीराबाद गांव के निकट बाइक की चपेट में आने से ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के वक्त चालक ट्रक की मरम्मत कर रहा था। वहीं बाइक चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन



कन्नौज जनपद के ताला गांव निवासी ट्रक चालक मोहम्मद रफीक (49) बुधवार रात टिकरिया बिधूना से सीमेंट लेकर रामगढ़ जा रहा था। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मुशीराबाद गांव के निकट ट्रक में खराबी आ गई थी। इस दौरान खलासी सर्वेश पुत्र सज्जन निवासी ठठिया रामपुर कन्नौज के साथ वह मरम्मत करने लगा।

तभी पीछे से आए एक बाइक सवार ने रफीक को टक्कर मार दी। इससे रफीक घायल हो गया। खलासी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रफीक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस बाइक चालक का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर ट्रक की मरम्मत करते समय हुआ हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें