फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फंदे से लटका मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। थानाक्षेत्र के पंचमखेड़ा गांव में बुधवार की सुबह युवती का शव घर के अंदर लटका मिला। पिता की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

औरास थानाक्षेत्र के पंचमखेड़ा गांव निवासी दीन मोहम्मद की 22 वर्षीय पुत्री चांदनी बुधवार सुबह अपनी छोटी बहन रोशनी के साथ घर में थी। पिता दीन मोहम्मद मजदूरी पर और मां नसीबा अपने मायके ऊगू गई थी। करीब दस बजे चांदनी ने छोटी बहन रोशनी को गांव में ही दुकान से धागा खरीदने के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद लौटी रोशनी ने दरवाजा बंद पाया। उसने मोहल्ले के लोगों को बताया। किसी तरह दरवाजा खोलकर घर के अंदर गए तो चांदनी का शव बरामदे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे पिता दीन मोहम्मद ने बेटी के जान देने की सूचना पुलिस को दी पर वह कारण नहीं स्पष्ट कर सके। मृतका चार भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी। चांदनी की मौत से मां नसीबा और बहन रोशनी का रोकर बुरा हाल रहा। सीओ बांगरमऊ आशुतोष ने बताया कि पिता कोई कारण नहीं बता पाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें