फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में छात्रा की मौत, परिजन बोले सांप ने डसा

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। बिहार थाना क्षेत्र में कक्षा 9 की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने सांप के डसने से मौत की बात कही पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच की बात कही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बाबूखेड़ा गांव निवासी रफीक अली की 18 वर्षीय बेटी आसमा कक्षा 9 की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार घर में जमीन पर लेटी आसमा को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर झाड़फूंक कराई गई। हालत में सुधार न होने पर उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी शुरू की इसी दौरान उसकी सांसे टूट गईं। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट से मौत की पुष्टि हुई है। मृतका सात भाई बहनों में सबसे छोटी थी। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें