फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे की बट से घायल कर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां। भाभी को एक नर्सिंगहोम में दिखाकर बाइक से घर लौट रहे रायबरेली के युवक को लुटेरों ने तमंचे की बट से घायल कर लूट लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। पुलिस मामला संदिग्ध बताते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन

रायबरेली के थाना खीरो के गांव पाहो निवासी रोशन सिंह के अनुसार गुुरुवार रात आठ बजे वह एक नर्सिंगहोम से भाभी आंचल सिंह को दवा दिलाकर बाइक से घर जा रहा था। मौरावां-गुरुबक्शगंज मार्ग पर ककरारीखेड़ा पुलिस के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने ओवरटेक कर रोका और तमंचा लगा लूट का प्रयास किया। उसके विरोध करने पर चेहरे पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। 19 हजार 400 रुपये व मोबाइल लूटकर भाग निकले। वह भाभी आंचल को घर छोड़ने के बाद गुलरिहा चौकी पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। चौकी पुलिस पीड़ित के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच की।
यहां से थाना पहुंचकर आपबीती बताई तो एसओ मौरावां अजय कुमार शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। घटनास्थल के पास रहने वाले सुशील व प्रदीप कुमार से पूछताछ की पर उन्होंने घटना की पुष्टि नहीं की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। शुक्रवार को पीड़ित को थाने बुलाया गया था, पर वह नहीं आया। स्थानीय लोगों के भी बयान दर्ज किए गए हैं। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें