फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला देखने गई किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। कस्बा हैदराबाद में मेला देखने गई किशोरी को दो युवकों ने आम के बाग में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी भाग निकले। किशोरी का आरोप है कि उसकी सहेली ने युवकों के साथ साजिश रची थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के साथ सहेली पर भी रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी 17 वर्ष की किशोरी को दूसरे मोहल्ले की 19 वर्षीय युवती 13 अक्तूबर को गांव से तीन किमी दूर कस्बा हैदराबाद मेला दिखाने ले गई थी। किशोरी का आरोप है कि मेला देखकर युवती के कहने पर गांव के दो युवकों के साथ घर जाने के लिए सहेली के साथ दोनों की बाइक पर बैठ गईं। रास्ते में एक आम के बाग में युवकों ने बाइक रोकी और उससे छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। शोर मचाने पर पीछे से लोगों को आता देख आरोपी भाग निकले। किशोरी ने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शोएब, चांदमिया पर छेड़छाड़, एससीएसटी एक्ट व जान से मारने की धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। युवती पर साजिश रचने की धारा लगाई है। एसओ अनुराग सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें