फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन बैठी पत्नी केशू व बेटा दीपांशु। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
अचलगंज। उन्नाव-रायबरेली रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को एक 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। पुलिस ने पहचान न होने पर शव को मर्च्यूरी भेज दिया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर शव का फोटो शेयर किया। सोशल मीडिया पर फोटो देखकर शनिवार पोस्टमार्टम हाउस पहुंची पत्नी ने शव की पहचान की।
विज्ञापन

माखी के रऊकरना गांव निवासी राजेंद्र (40) की शादी अचलगंज के सुब्बाखेड़ा में हुई थी। शादी के बाद से ही वह ससुराल में रहने लगा था। शुक्रवार सुबह वह घर से निकला था। दोपहर में उसका शव गांव से तीन किमी दूर अचलगंज रेलवे स्टेशन से 500 मीटर आगे बेथर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। क्षतविक्षत शव देख ग्रामीण सकते में आ गए। रेलवे बूथ पर तैनात कर्मचारी महेश ने पुलिस को सूचना दी। बेथर चौकी प्रभारी राजेश कुमार दीक्षित ने आसपास गांव के लोगों को बुलाकर मृतक की पहचान का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिला। शव की पहचान के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया की मदद ली।
शनिवार को सोशल मीडिया पर फोटो देखकर पहुंची पत्नी केशू ने बताया कि वह नहीं जानती कि उसके पति राजेंद्र रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा इसकी जानकारी नहीं है। वहीं गांव में घरेलू विवाद में आत्महत्या करने की चर्चा है। पुलिस के अनुसार शव मिलने के एक घंटे पहले प्रयागराज इंटरसिटी कानपुर से रायबरेली की ओर गुजरी थी। इसी ट्रेन से युवक के कटने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें