फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा रोकने के लिए रखे पत्थर ने ले ली युवक की जान

विज्ञापन
राजेश का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
पुरवा। उन्नाव-पुरवा मार्ग पर निर्माणाधीन शारदा नहर पुल पर हादसे रोकने के लिए रखवाए गए लोहे के सावधानी बोर्ड के ऊपर रखे पत्थर ने बाइक सवार की जान ले ली। सामने से आ रहे वाहन की तेज लाइट के कारण बाइक चला रहे युवक ने नियंत्रण खो दिया। पत्थर से बाइक के टकराने व हेलमेट न लगा होने से सिर में गंभीर चोट से युवक की मौत और पीछे बैठा दोस्त घायल हो गया।
विज्ञापन

शांतिनगर शराब मिल के पास रहने वाले 27 वर्षीय राजेश यादव पुत्र विश्राम यादव बुधवार रात अपने दोस्त अचलगंज के बंथर गांव निवासी 25 वर्षीय अनुज यादव के साथ बाइक से उन्नाव-पुरवा मार्ग होते हुए घर लौट रहा था। रात 12 बजे उन्नाव-पुरवा मार्ग पर निर्माणाधीन शारदा नहर पुल के पास सामने आ रहे ट्रक की सीधी रोशनी आंख में पड़ने से बाइक चला रहा राजेश नियंत्रण खो बैठा। बाइक पुल के पास रखे सावधानी बोर्ड व पत्थर से टकरा गई। हेलमेट न लगा होने से पत्थर में सिर टकराने से राजेश को गंभीर चोट आ गई। अनुज भी घायल हो गया। किसी तरह अनुज पास स्थित एक दुकान पहुंचा और दुकानदार से पुलिस को फोन मिलवाया। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां राजेश को मृत घोषित कर दिया गया। अनुज को कानपुर के हैलट अस्पताल में रेफर कर दिया गया। राजेश के पिता सीएचसी पहुंचे और शव देख बदहवास हो गए। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले राजेश मैनपुरी जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह पुरवा कैसे पहुंचा, इस बात से वह भी अनजान हैं।
मृतक राजेश के पिता विश्राम का आरोप है कि बेटे के गले में पड़ी चेन व बैग गायब मिला है। उन्होंने घटना पर संदेह व्यक्त किया है। राजेश परिवार का इकलौता था। स्कूलों में शौचालय निर्माण का ठेका लेता था। उसकी शादी भी तय हो गई थी। नवरात्र में गोद भराई थी। उसकी मौत से मां भानवती, बहन नेहा समेत परिवार के अन्य लोगों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन शारदा नहर पुल से 19 सितंबर की रात तेज रफ्तार कार नहर में गिर गई थी। हादसे में कार सवार शहर के आवास विकास कालोनी निवासी प्रवक्ता ब्रजेश, उनकी पत्नी व बहन पानी में डूूबने लगे थे। मर्चेंट नेवी के कर्मचारी ने दोस्त की मदद से तीनों की जान बचाई थी। हादसे के बाद निर्माणकंपनी ने सावधानी बोर्ड और पत्थर नहर पुल के आसपास लगवाए थे हालांकि उस पर रेडियम का संकेतक नहीं लगाया था। इससे पत्थर व बोर्ड रात में नहीं दिखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें