फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: उन्नाव कोर्ट में घूस लेते वीडियो वायरल, महिला सिपाही सस्पेंड, एसपी ने सीओ पुरवा को जांच सौंपी 

Thu, 07 Oct 2021 03:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उन्नाव जिले में छेड़छाड़ के मामले में पास्को कोर्ट पहुंचे वृद्ध से वहां तैनात कोर्ट मोहर्रिर महिला सिपाही राधा तिवारी ने 3000 रुपए घूस ले ली। वृद्ध के साथ मौजूद युवक ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
उन्नाव: घूस लेते मोहर्रिर महिला सिपाही का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव कचहरी में महिला सिपाही का गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वृद्ध से घूस लेते वीडियो वायरल हुआ, जिसपर एसपी ने महिला सिपाही को सस्पेंड कर मामले की जांच सीओ पुरवा को सौंपी है। रुपये देने वाला छेड़छाड़ का आरोपी पक्ष बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


वायरल वीडियो में गले में गमछा डाले नीली शर्ट और काली पैंट पहने एक व्यक्ति महिला सिपाही राधा तिवारी के पास पहुंचा और जेब से कुछ रुपये निकालकर दिए। महिला सिपाही ने हाथ टेबल के नीचे कर रुपये गिने और उन्हें रैक में रख दिए।

इसके बाद घूस देने वाले व्यक्ति के इशारे पर उठकर कोई फाइल चेक की। वीडियो वायरल होने पर एसपी अविनाश पांडेय ने सीओ सिटी कृपाशंकर से मामले की रिपोर्ट तलब की। सीओ की रिपोर्ट पर एसपी ने महिला सिपाही राधा तिवारी को निलंबित कर सीओ पुरवा को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन


चर्चा है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति फतेहपुर चौरासी में वर्ष 2020 में किशोरी से छेड़छाड़ के दर्ज मुकदमे में आरोपी पक्ष से संबंधित है। कोरोना काल में जेल से ही पेशी होने से आरोपी बाहर नहीं आया था। आरोपी को जेल से पेशी पर तलब कराने के उद्देश्य से महिला सिपाही को घूस दी गई थी। एसपी ने बताया कि सीओ पुरवा की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें