फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के बाढ़ के पानी में डूबा बच्चा

विज्ञापन
गंगा के बाढ़ के पानी में डूबे बच्चे की तलाश करते गोताखोर व मौजूद ग्रामीण । संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बारासगवर। मां के साथ रक्षाबंधन पर मामा के घर आया नौ वर्षीय बालक गांव के किनारे गंगा के बाढ़ के पानी में नहाते समय डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कराई। देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव निवासी रामकरन की पत्नी रिंकी रक्षाबंधन पर अपने नौ वर्षीय बेटे अर्पित के साथ भाई विनोद के घर बारासगवर के सेढू़पूर गांव आई थी। सेढू़पुर गांव में गंगा की बाढ़ का पानी भरा है। सोमवार सुबह अर्पित ने अपने मामा विनोद से बाढ़ के पानी में नहाने की बात कही। विनोद उसे लेकर गांव के किनारे पहुंच गया। नहाने के दौरान पैर फिसलने से बालक गहराई में चला गया। जब तक विनोद कुछ कर पाता अर्पित डूब गया। विनोद के शोर मचाने पर वहीं मौजूद गोताखोरों ने बच्चे को खोजने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली।
पुलिस ने शुक्लागंज से गोताखोरों को बुलवाकर बच्चे की खोजबीन कराई पर शाम तक उसका पता न चलने पर परिजन बेहाल हो गए। अर्पित माता-पिता का इकलौता है। उसके गंगा के पानी में लापता होने से मां रिंकी का रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें