फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी शराब के साथ सेल्समैन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर गांव के बाहर स्थित देसी शराब की दुकान में मिलावटी शराब बेचे जाने की सूचना पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने दुकान से मिलावटी शराब की चार पेटियां, 14 खाली शीशी समेत मिलावट करने के उपकरण बरामद कर सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी टीम को चकमा देकर भाग गया।
विज्ञापन

हसनगंज आबकारी इंस्पेक्टर अमित कुमार श्रीवास्तव को मुखबिर से सूचना मिली कि अकबरपुर स्थित देसी शराब की दुकान में मिलावटी शराब बेची जा रही है। इस पर आबकारी टीम ने कोतवाली पुलिस की मदद से दुकान पर छापा मारा।
इस दौरान मौके से टीम ने मिलावट कर तैयार की गई चार पेटी शराब, 14 खाली शीशी, एक सूजा बरामद किया है। मिलावटी कारोबार में संलिप्त दुकान में बैठे सेल्समैन हसनगंज के फखरुद्दीनमऊ निवासी करन को टीम ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू की है। पकड़े गए सेल्समैन को कोर्ट में पेश किया गया, वहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें