सोनिक। दही थाना क्षेत्र के ओरहर गांव में पुलिस ने रविवार को जुए की फड़ पर छापा मारकर तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया।
मौके से चार जुआरी भाग गए। एसओ एसओ गौरव कुमार ने बताया कि मौके से तीन लोगों को पकड़ा गया है। फड़ से 10 हजार रुपये नगद व ताश की गड्ढी बरामद हुई।