हिलौली ब्लॉक सभागार में निर्माण विकास कार्यों का लोकार्पण करते विधायक अनिल सिंह व ब्लाक प्रमुख ?
- फोटो : UNNAO
मौरावां। हिलौली ब्लाक सभागार में आयोजित लोकार्पण समारोह में विधायक अनिल सिंह व प्रमुख दिलीप दीक्षित ने 2.02 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें सड़क, नाली और इंटरलॉकिंग शामिल हैं।
विकास खंड हिलौली में 50 ग्राम पंचायतें है। इन पंचायतों में 1.29 करोड़ की लागत से कराए गए नाली, सड़क निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। ग्राम पंचायत लउवासिंहनखेड़ा, असरेंदा, बरदहा में नवीन अंतेष्टि स्थलों का शिलान्यास हुआ। तीनों की कुल लागत 72.33 लाख है। इसके साथ हिलौली गांव पहुंचकर विधायक व प्रमुख ने तीन इंटरलॉकिंग मार्गों का भी लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि प्रधान अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ आपसी तालमेल करेंगे तो सही रूप से विकास को गति मिलेगी। सरकार का उद्देश्य है कि गांव और उनके निवासियों को हर सुविधा का लाभ मिले। प्रमुख हिलौली ने ब्लाक के अधिकारियों, कर्मचारियों को उनको सही व समय से ड्यूटी करने की बात कही। संचालन रमेश बाजपेयी ने किया।
इस दौरान प्रधान संघ के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह भोले, हिलौली प्रधान प्रतिनिधि महेशचंद्र सोनी, मंडल अध्यक्ष राजन दीक्षित, विपिन सिंह, प्रभारी बीडीओ राजेश कुमार झा, एडीओ पंचायत रवि शर्मा, ग्राम सचिव सर्वेश बाजपेयी, राजन दीक्षित, राजू सिंह, जैकी जायसवाल, पुष्पराज सिंह व रजनीश मौजूद रहे।