फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म की चर्चा है। परिजनाें की ओर से शिकायती पत्र न मिलने के बावजूद पुलिस जांच कर रही है। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजन उसका निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। एसओ ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों में चर्चा है कि पड़ोस के रहने वाले 18 वर्षीय युवक ने बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसका इलाज कराया। गांव के कुछ लोगों द्वारा दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास देर शाम तक चलता रहा। इस कारण पुलिस से शिकायत नहीं की गई है। हालांकि बात छिप नहीं सकी। एसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि अब तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। एक साल पहले बच्ची के नाजुक अंग में समस्या थी। इसका परिजनों ने इलाज कराया था। वहीं समस्या फिर से होने पर परिजन दवा लेने एक क्लीनिक गए थे। हालांकि दुष्कर्म की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें