फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज और कल फिर बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जनपद में आज और कल फिर हल्की से तेज बारिश की संभावना बन रही है। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला ने इसकी जानकारी दी है। वहीं मंगलवार को चली हवाओं ने ठंड में इजाफा कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को आसमान साफ होने से तेज धूप निकली थी। धूप से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। हालांकि मंगलवार रात फिर से मौसम ने पलटी खाई और आसमान में बादल छा गए। सुबह बादल होने से सुबह 10 बजे तक धूप न होन से मौसम में काफी बदलाव दिखा। हालांकि इसके बाद 3.1 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं से कुछ बादल छंटने से धूप निकली। लोगों ने काफी राहत मिली। दोपहर में फिर से बादलों ने आसमान में डेरा जमाना शुरु कर दिया। जिससे सूर्यदेव फिर बादलों की ओट में दुबककर लुकाछिपी करते रहे। शाम तक मौसम में काफी बदलाव आ गया।
जिस कारण ठंड और गलन में इजाफा हो गया। उपकृषि निदेशक डॉ. नंदकिशोर ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.6 और न्यूनतम 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। उत्तर पूर्वी चली हवाओं की गति 3.1 किमी/घंटा रही। उन्होंने बताया 8 व 9 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। यह बारिश रबी की प्रमुख फसल गेहूं के लिए लाभकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें