फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: बुजुर्ग महिला समेत 3 दलितों की पीटकर हत्या

Wed, 23 Jul 2014 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गभाना (अलीगढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की ध्वस्त कानून-व्यवस्था के क्रम में बुधवार दोपहर फिर बदनुमा दाग लगा है। लोधा क्षेत्र के गांव वीरमपुर में संपत्ति विवाद में दबंगों ने बुजुर्ग महिला समेत तीन दलितों की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि चौथे की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


घटना के मूल में ताकत के बल पर संपत्ति कब्जाने की नीयत साफ झलक रही है। घटना के बाद से डीआईजी सहित पूरा अमला मौके पर जमा हुआ है और दो मुख्य हत्यारोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बाकी की तलाश में धरपकड़ अभियान तेज कर दिया गया है।

इस घटना के बाद से जिले की सियासत में भी हलचल मची हुई है।
Trending Videos

जमीन को लेकर दोनों परिवारों में विवाद

गभाना तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव वीरमपुर में एकलौते दलित परिवार को करीब 25 साल पहले 12 बीघा जमीन का पट्टा आवंटित हुआ था, जबकि इस परिवार ने 4 बीघा जमीन खरीदी थी, जिसको जोत-बो कर परिवार जीवन यापन कर रहा था।

इस जमीन से सटी एक सवर्ण परिवार की जमीन को लेकर दोनों परिवारों में करीब 12 साल से मेड़ बंदी को लेकर विवाद था। हालांकि 2005 में मेड़ बंदी हो गई। इसके बाद भी विवाद चलते रहे और पिछले माह भी पुन: मेड़ बंदी नए सिरे से हुई, जिसमें करीब तीन बीघा दलितों की जमीन सवर्ण पक्ष कब्जाने में कामयाब रहा।

इसी विवाद के बीच बुधवार सुबह दलित परिवार के घर कुछ रिश्तेदार आए हुए थे। जिन्हें सवर्ण परिवार ने समझा कि हमारे लिए बदमाश बुलाए गए हैं।
विज्ञापन

दो हत्यारोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

इन रिश्तेदारों के जाने के बाद दोपहर तीन बजे सवर्ण लोग हमलावर होकर दलितों के घर पहुंचे और एक-एक कर घर में मौजूद बाबूलाल (50) पुत्र तालेवर, बाबूलाल की बेवा बहन बसंती देवी (60), भतीजे कैलाश (30), दूसरे भतीजे प्रताप उर्फ कालू (25) को जमीन पर घसीटते हुए खेतों पर ले गए, जहां वन के खेत में चारों की बेरहमी से लाठी-डंडों, सरिया, फरसा आदि से पिटाई की। चारों को हमलावर मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए।

खबर पर दौड़ी पुलिस ने चारों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां बाबूलाल, बसंती देवी, कैलाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रताप की हालत नाजुक बनी हुई है। खबर पर डीआईजी सत्येंद्रवीर सिंह, एसएसपी मोहित गुप्ता, एसपी क्राइम अरुण कुमार सिंह आदि अमला पहुंच गया।

दो हत्यारोपी पुलिस ने गांव से ही गिरफ्तार कर लिए हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। मगर पुलिस अपने स्तर से हर ठोस कार्रवाई कर रही है। डीआईजी सत्येंद्रवीर सिंह के अनुसार घटना गंभीर है। अन्य आरोपियों की तलाश तेज करा दी गई गई। सभी पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें