सांप्रदायिक बवाल के दौरान सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए शुभम रस्तोगी की हालत नाजुक बनी हुई है। लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के आईएसयू वार्ड में भर्ती शुभम के ट्रीटमेंट पर प्राचार्य डॉ. प्रदीप भारती गुप्ता खुद नजर रख रहे हैं।
रविवार को मंडलायुक्त मंजीत सिंह ने फोर्टिस नोएडा के डॉक्टर अनिल धर को बुलाकर शुभम को दिखाया। डा. अनिल धर ने जांच से जुड़ी फाइल देखने के बाद कहा कि जो भी ट्रीटमेंट किसी बड़े अस्पताल में दिया जा सकता है, वह मेडिकल में दिया जा रहा है। कहीं और रेफर करने की जरूरत नहीं है।
प्राचार्य के अनुसार शुभम का हार्ट ठीक से काम कर रहा है। सिर में गहरी चोट होने के कारण वह कोमा में है। कब तक रिकवरी होगी, यह बता पाना मुश्किल है।