धनपतगंज (सुल्तानपुर)। मझौवा गांव में शनिवार की रात एक महिला छत से नीचे गिर गई। परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
धनपतगंज थाना क्षेत्र के मझौवा गांव की रहने वाली सुशीला देवी (48) पत्नी सीताराम मौर्य शनिवार की रात में मकान की छत पर सो रही थी। बताया जा रहा है कि रात में अचानक सुशीला देवी नींद से उठी और छत से नीचे आ रही थी।
तभी उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ी। परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने पर सुशीला को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। (संवाद)