सुल्तानपुर। ठंड बढ़ने के साथ प्रमुख ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ने लगा है। लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनों के संचालन में देरी से यात्री परेशान हैं। सोमवार को आनंद विहार से रक्सौल तक जाने वाली सद्भावना डाउन एक्सप्रेस का संचालनतय समय से करीब दो घंटे की देरी से किया गया।
जम्मूतवी से वाराणसी तक जाने वाली बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस करीब एक घंटे, दिल्ली-वाराणसी डाउन स्पेशल एक्सप्रेस करीब चार घंटे और भटिंडा-वाराणसी डाउन स्पेशल एक्सप्रेस तय समय से करीब साढ़े तीन घंटे की देरी से रवाना की गई। जम्मूतवी से हावड़ा के बीच चलने वाली हिमगिरि डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब दो घंटे लेट रही।