फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वध प्रतिबंधित मवेशी के मांस का कारोबार करने वाले चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वध प्रतिबंधित मवेशियों का मांस वैवाहिक समारोह में सप्लाई करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करने का पुलिस ने दावा किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास वध में इस्तेमाल होने वाला औजार, मांस और तमंचा बरामद किया गया है। एक आरोपी पिकअप वाहन के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक धनपतगंज क्षेत्र के पियरापार मजरे मायंग के पास वध प्रतिबंधित मवेशियों को काटते समय चार युवकों को पकड़ा गया। आरोपियों के पास से एक तमंचा, कारतूस, एक वध प्रतिबंधित मवेशी, दो रस्सी, बांका, चापड़, चाकू और एक बाइक भी बरामद हुई। सीओ बल्दीराय राजाराम चौधरी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों की पहचान बब्लू उर्फ इरशाद निवासी खजुरी धनेजपट्टी थाना अहरौला जिला आजमगढ़, वंशराज निषाद उर्फ वंशू उर्फ वंश बहादुर निवासी पियरापार थाना धनपतगंज, अंसार निवासी मनियारपुर मियागंज थाना बंधुआकलां और सुनील नट निवासी बीबीगंज महाराजगंज थाना कुड़वार के रूप में की गई। सीओ के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे समुदाय विशेष की शादियों में वध प्रतिबंधित मवेशियों का मांस सप्लाई करते हैं। इनका गिरोह जौनपुर, आजमगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर व बहराइच में फैला है। मांस की बिक्री और मवेशियों को पकड़ने में जौनपुर निवासी रईस सहयोग करता है। वह फरार हो गया। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार किया गया बबलू हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। आजमगढ में उसके खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें