फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चांदा के पूर्व बसपा विधायक पर दर्ज केस में हुई गवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चांदा के पूर्व बसपा विधायक सफदर रजा पर दर्ज केस में मंगलवार को गवाही दर्ज की गई। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव ने अन्य गवाह को समन जारी करने का आदेश देते हुए अगली सुनवाई के लिए 19 सितंबर तिथि नियत की है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के शासकीय अधिवक्ता वैभव पांडेय के मुताबिक चांदा के पूर्व बसपा विधायक सफदर रजा के खिलाफ वर्ष 2014 में हमला करने, गाली देने व धमकाने का मुकदमा धम्मौर थाने में दर्ज किया गया था। मंगलवार को अभियोजन पक्ष के दूसरे गवाह धर्मेंद्र सिंह की गवाही दर्ज की गई। कोर्ट ने अभियोजन पक्ष के तीसरे गवाह राय साहब सिंह को समन जारी कर तलब किया है।

हर्ष फायरिंग के मामले में टली सुनवाई
सुल्तानपुर। हर्ष फायरिंग के मामले में इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू व उनकी बहन अर्चना सिंह के खिलाफ दर्ज केस में मंगलवार को सुनवाई टल गई। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 22 सितंबर की तिथि नियत की है। हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद 14 जून 2021 को पुलिस ने धनपतगंज थाने में पूर्व विधायक की बहन अर्चना सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। विवेचना में पूर्व विधायक को भी आरोपी बना दिया गया था। (संवाद)
विज्ञापन


पूर्व विधायक पर दर्ज केस में गवाही देने नहीं आए दरोगा
सुल्तानपुर। सपा की ओर से शहर के तिकोनिया पार्क में घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आरोप है कि कार्यक्रम में शामिल सपाइयों ने कलेक्ट्रेट के सामने सड़क जामकर प्रदर्शन किया था। मामले में पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक अनूप संडा, सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव व कई अन्य सपाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसी मामले में अभियोजन पक्ष के आठवें गवाह दरोगा देवेंद्र सिंह गंगवार से बचाव पक्ष की ओर से जिरह की जा रही है। मंगलवार को वे गवाही देने नहीं आए। सरकारी वकील वैभव पांडेय ने बताया कि एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 14 सितंबर की तिथि नियत की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें