फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का बेटा बना असिस्टेंट प्रोफेसर

विज्ञापन
दुर्गेश कुमार - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अखंडनगर क्षेत्र के सेल्हूपारा गांव के किसान हौंसिला प्रसाद के पुत्र दुर्गेश कुमार का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। बेटे के चयन से परिवार व गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा चयन आयोग प्रयागराज की ओर से घोषित रिजल्ट में दुर्गेश कुमार का चयन संस्कृत विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में हुआ है। दुर्गेश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनता इंटर कॉलेज कुंदा भैरोपुर से पूरी की थी। स्नातक व परास्नातक की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की। नेट और जेआरएफ परीक्षा पास दुर्गेश इस समय सामाजिक चिंतन विषय पर शोध कर रहे हैं। इसके पूर्व दुर्गेश का चयन राजकीय इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक पद पर हुआ था। वर्तमान में वे बीपी इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के रूप में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें