फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई के 30 घण्टे बंद रहेगी चीनी मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। किसान सहकारी चीनी मिल 25 जनवरी से 30 घंटे तक बंद रहेगी। बंदी के दौरान न गन्ने की खरीद की जाएगी और न ही उसकी तौल हो सकेगी। इससे गन्ना किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक प्रताप नरायन ने मिल एरिया के सभी गन्ना किसानों को पत्र जारी करके इसकी सूचना दी है। दरअसल 25 जनवरी की सुबह 6 बजे से 26 जनवरी दोपहर की दोपहर 12 बजे तक प्रथम सफाई कार्य के लिए चीनी मिल में पेराई कार्य नहीं किया जाएगा। इस दौरान उपकरणों में आई कमियों को भी दूर किया जाएगा। चीनी मिल क्षेत्र में आने वाले सभी गन्ना खरीद केंद्रों पर 23 जनवरी को और मिल गेट पर 24 जनवरी रात्रि दो बजे तक गन्ने की अंतिम खरीद की जाएगी। 26 जनवरी को सुबह 6 बजे सभी सेंटर और मिल गेट पर दोपहर 12 बजे से गन्ने की खरीद शुरू की जाएगी। चीनी मिल की सफाई का कार्य 30 घंटे तक चलेगा। मिल प्रशासन ने किसानों से सफाई की अवधि में केंद्रों पर गन्ना न लाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें