फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगी छह कस्तूरबा विद्यालयों की छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के छह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को स्मार्ट क्लास की सुविधा मिलेगी। लंभुआ, अखंडनगर, प्रतापपुर कमैचा, कुड़वार, कूरेभार और बल्दीराय में मौजूद कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था दी जाएगी। इससे कुल 600 बालिकाओं को ई-लर्निंग में सुविधा मिल सकेगी। स्मार्ट क्लास के लिए कुल 18 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

जिला खनिज न्यास में उपलब्ध धनराशि से जिलाधिकारी के निर्देश पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था दी जाएगी। प्रत्येक विद्यालय में तीन लाख रुपये की धनराशि से स्मार्ट क्लास तैयार की जाएगी।
अध्यनरत बालिकाएं ई-लर्निंग सुविधा का लाभ ले सकें, इसके लिए इंटरैक्टिव स्मार्ट बोर्ड, एलईडी प्रोजेक्टर, उच्च गुणवत्ता युक्त साउंड सिस्टम तथा एक ऑपरेटिंग कंप्यूटर सिस्टम लगाया जाएगा। छह विद्यालयों में तीन लाख के औसत से कुल 18 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

स्मार्ट क्लास के खर्च का वहन जिला खनिज न्यास की ओर से किया जाएगा। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी रामयश यादव ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया जेम पोर्टल की ओर से कराई जा रही है।
एडीएम की अध्यक्षता में बनी समिति
स्मार्ट क्लास सेटअप क्रय करने के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में एक क्रय समिति बनाई गई है। समिति में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी, खनन निरीक्षक और जिला समन्यवयक बालिका शिक्षा बतौर सदस्य शामिल हैं।
तीन केजीबीवी में लगेगा सोलर प्लांट
जिले के तीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बिजली की खपत के लिए दो-दो किलोवाट का सोलर पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा। इसके लिए लगभग आठ लाख रुपये खर्च होंगे।
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा ओपी तिवारी ने बताया कि सोलर प्लांट के लिए नेडा को पत्र लिखा गया है। खर्च का वहन जिला खनिज न्यास की ओर से किया जाएगा। जिन केजीबीवी में पावर प्लांट लगाया जाना है, उसमें दूबेपुर, कादीपुर और दोस्तपुर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें