सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने मंगलवार को कई थानों के प्रभारी बदल दिए। प्रभारी मीडिया सेल के निरीक्षक गौरीशंकर पाल को थाना कोतवाली देहात का प्रभारी बनाया गया है।
प्रभारी आईजीआरएस/ शिकायत प्रकोष्ठ यादवेंद्र बहादुर पाल को प्रभारी निरीक्षक चांदा, प्रभारी चांदा कृष्ण मोहन सिंह को प्रभारी अखंडनगर, कार्यवाहक थाना प्रभारी दोस्तपुर सत्येंद्र कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक दोस्तपुर नियुक्त किया है।
अखंडनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा को प्रभारी मीडिया सेल बनाया गया है। कोतवाली नगर की अमहट चौकी के प्रभारी प्रभाकांत तिवारी को थानाध्यक्ष बल्दीराय बनाया गया है। बल्दीराय के प्रभारी अमरेंद्र सिंह का स्थानांतरण गैर जनपद के लिए हो गया है। (संवाद)