फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन में दिखा रागिनी के मुक्के का दम

विज्ञापन
रागिनी उपाध्याय। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले की बॉक्सिंग खिलाड़ी रागिनी के मुक्के का दम इस बार लंदन में देखने को मिला है। उन्होंने पिछले दिनों लंदन में आर्मी एसोसिएशन की ओर से आयोजित इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनपशिप में रजत पदक जीता है।
विज्ञापन

शहर की पुलिस लाइन कॉलोनी निवासी बॉक्सिंग खिलाड़ी रागिनी उपाध्याय नए कीर्तिमान बना रही हैं। वर्ष 2018 में चंडीगढ़ में हुई जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर उन्होंने जिले का मान बढ़ाया था। इसके बाद वर्ष 2019 में सर्बिया में हुई इंटरनेशनल जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया था। पिछले दिनों लंदन में आर्मी एसोसिएशन की ओर से आयोजित इंटरनेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रागिनी उपाध्याय ने इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स बेलारी कर्नाटक से भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीता है। लंदन में हो रही इस प्रतियोगिता का परिणाम आते ही उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। जिला ओलंपिक संघ के जिला महासचिव वेद प्रकाश उपाध्याय ने रागिनी की सफलता पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें