फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार शिक्षक को अज्ञात वाहन ने रौंदा

विज्ञापन
विपिन सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गोसाईंगंज क्षेत्र में शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई। शिक्षक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

गौरा गांव निवासी विपिन सिंह (52) कूरेभार ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बझना में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे विपिन सिंह बाइक से मुख्यालय से लौट रहे थे। रास्ते में मानापट्टी गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल विपिन सिंह को परिवारीजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विपिन सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। शिक्षक के परिवार में पत्नी अनीता सिंह के साथ ही दो बेटी गरिमा सिंह, रिया सिंह और दो बेटे विक्रम सिंह और विशाल सिंह हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बड़ी बेटी गरिमा की शादी हो चुकी है। शिक्षक के असामयिक निधन पर शिक्षकों में शोक की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें