फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित 23 विद्यालयों में बनेंगी स्मार्ट क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे संचालित 23 परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को जल्द ही स्मार्ट क्लास से अध्ययन की सुविधा उपलब्ध होगी। बल्दीराय, धनपतगंज, कूरेभार, जयसिंहपुर, दोस्तपुर व अखंडनगर ब्लॉक क्षेत्र में मौजूद इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास विकसित करने का जिम्मा तीन निर्माण एजेंसियों को दिया गया है।
विज्ञापन

शासन ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे मौजूद परिषदीय विद्यालयों को स्मार्ट क्लास से परिपूर्ण करने का निर्देश दिया था। ताकि वहां के बच्चों को कॉन्वेंट स्कूलों जैसी अध्ययन की सुविधा उपलब्ध हो सके। कुल 23 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था होगी। इन विद्यालयों में अध्ययनरत लगभग साढ़े तीन हजार बच्चों को स्मार्ट क्लास का लाभ मिल सकेगा। शासन के निर्देश के मुताबिक स्मार्ट क्लास विकसित करने का जिम्मा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण में लगी कंपनियों को करना है। बीएसए ने विद्यालयों की सूची जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजवाई है। स्मार्ट क्लास में बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिलेगा।
इन विद्यालयों में बनेंगी स्मार्ट क्लास
बल्दीराय के उच्च प्राथमिक विद्यालय हलियापुर, कंपोजिट विद्यालय बड़ाडांड़ कुंवासी, कंपोजिट विद्यालय हैंधनाखुर्द, कंपोजिट विद्यालय जरईकलां व प्राथमिक विद्यालय रामपुर बबुआन में स्मार्ट क्लास स्थापित होगा। धनपतगंज के प्राथमिक विद्यालय सहरी, कंपोजिट विद्यालय समरथपुर, प्राथमिक विद्यालय हरना हरौरा, प्राथमिक विद्यालय हसरमपुर व कंपोजिट विद्यालय जूड़ापट्टी भी स्मार्ट क्लास से सुसज्जित होगा। कूरेभार के प्राथमिक विद्यालय सिद्घिगनेशपुर, कंपोजिट विद्यालय जाफरपुर, कंपोजिट विद्यालय परवर व कंपोजिट विद्यालय बरौला में भी स्मार्ट क्लास की स्थापना होगी। जयसिंहपुर के प्राथमिक विद्यालय विरसिंहपुर प्रथम और गौहनियां, दोस्तपुर के कंपोजिट विद्यालय धनऊपुर, खालिसपुर दुर्गा और प्राथमिक विद्यालय मजहर का पूरा भी स्मार्ट क्लास से सुसज्जित होगा। अखंडनगर के कंपोजिट विद्यालय मसुरन, बनरहा सिरखिनपुर, लोकनाथपुर और नगरी को भी स्मार्ट क्लास की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें