सुल्तानपुर। सिटी सर्किल में अंग्रेजी शराब की एक दुकान पर सील टूटी बोतलों की बिक्री होने का मामला सामने आया है। सील टूटी अंग्रेजी शराब की बोतलों की बिक्री होने से बड़े पैमाने पर मिलावट की आशंका जताई जा रही है।
मामले से आबकारी महकमा अनजान बना हुआ है। इसी सप्ताह आगरा में शराब पीने से चार लोगों की मौत होने की घटना से भी जिम्मेदार अधिकारी सबक नहीं ले रहे हैं।
कोतवाली नगर क्षेत्र के सिटी सर्किल में अंग्रेजी शराब की दुकान से पिछले कई दिनों से सील टूटी हुई बोतलों की बिक्री की जा रही है। यहां से अंग्रेजी शराब की खरीदारी करने वाले कुछ लोगों ने सील टूटी हुई बोतलों की बिक्री किए जाने की शिकायत ठेकेदार से की तो उनकी बोतलें वापस करा दी गईं।
शहर क्षेत्र में सील टूटी हुई बोतलों की बिक्री होने से बड़े पैमाने पर मिलावट की आशंका जताई जा रही है। मिलावट रोकने के लिए जिम्मेदार आबकारी विभाग मामले से अनजान बना हुआ है। इसी सप्ताह आगरा में शराब पीने से चार लोगों की मौत होने के बाद भी जिले का आबकारी विभाग सबक नहीं ले रहा है।
मामले की जांच कराकर होगी कार्रवाई: आबकारी इंस्पेक्टर
सुल्तानपुर। सिटी सर्किल के आबकारी इंस्पेक्टर सुभाष सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।