फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार

विज्ञापन
भदैंया में लगा जाम - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
भदैंया। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर बुधवार की दोपहर बाद लखनऊ जा रही रोडवेज बस पर हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि तार गिरने के दौरान बिजली की आपूर्ति नहीं थी। सड़क पर तार गिरते ही हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग एक घंटे बाद आवाजाही बहाल हुई।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर बाद करीब दो बजे वाराणसी हाईवे पर सीएचसी को जाने वाली लाइन का तार टूटकर वाराणसी से लखनऊ की ओर जा रही कैंट डिपो की बस पर गिर गया। बस पर तार गिरते अफरा-तफरी मच गई। यात्री कूद कर भागने लगे। गनीमत रही कि हादसे के समय बिजली की आपूर्ति नहीं थी। आस-पास के लोगों ने तत्काल भदैंया उपकेंद्र पर बिजली काटने तथा तार गिरने की सूचना दी।
बस चालक पखरौली रोड से अयोध्या बाईपास के रास्ते बस को लखनऊ की ओर ले गया। तार गिरने से लगभग एक घंटे तक भदैंया ब्लॉक मुख्यालय के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। सूचना के बाद पहुंची यूपी 112 ने यातायात व्यवस्था को संचालित कर वाहनों को पखरौली रोड से बाईपास के रास्ते चालू कराया। इसके बाद मौके पर पहुंचे लाइनमैनों ने टूटकर लटक रहे तार को हटाकर हाईवे पर आवाजाही बहाल कराई।
विज्ञापन

ऊंचे मालवाहक से तार छूने हुई घटना
भदैंया। हाईवे पर दोमुंहा चौराहे के पास तार टूटकर लटकने की सूचना मिली है। बिजली आपूर्ति बंद कर लाइनमैन को भेजा गया है। हाईवे की सड़क को एक से डेढ़ फीट ऊंचा किया गया है। इससे तार नीचे हो गए हैं। किसी ऊंचे मालवाहक से तार छूने से यह दुर्घटना हुई है। - कृष्ण कुमार मिश्र, अवर अभियंता, केएनआई व भदैंया उपकेंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें