फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़कों के घटिया निर्माण पर सांसद ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। धनपतगंज के भगौतीनगर-ढबिया तक पांच मीटर व केवटली चौराहा से केवटली गांव तक करीब 1300 मीटर सड़क के घटिया निर्माण की जानकारी शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के एक व्यक्ति ने दूरभाष पर दी। शिकायतकर्ता ने दोनों सड़कों का वीडियो भी सांसद को भेजा।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सड़क का वीडियो देखकर सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने लोक निर्माण विभाग खंड तीन के अधिशाषी अभियंता को मार्ग का निरीक्षण कर अवगत कराने व दोबारा निर्माण कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई का भी निर्देश दिया है। सांसद ने अपने प्रतिनिधि रणजीत कुमार को भी सड़क का स्थलीय निरीक्षण कर अवगत कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें