फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजे जाएंगे आरआई इंद्रसेन सिंह

विज्ञापन
17. प्रतिसार निरीक्षक इंद्रसेन सिंह। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में तैनात प्रतिसार निरीक्षक को सेवा अभिलेखों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रपति की ओर से उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें पदक प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के उड़कुरा थाना क्षेत्र के रामसिंहपुर मजरे जखनिया के मूल निवासी इंद्रसेन सिंह पुत्र जमुना सिंह पुलिस विभाग में वर्ष 1982 में भर्ती हुए थे। इस दौरान वे कई जिलों में तैनात रहे।
सुल्तानपुर जिले में पिछले दो वर्षों से वे पुलिस विभाग में आरआई (प्रतिसार निरीक्षक) के पद पर तैनात हैं। निरीक्षक इंद्रसेन सिंह को सेवा अभिलेखों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रपति की ओर से इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें