सुल्तानपुर। दो युवकों ने एक किशोरी के हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म का प्रयास किया। चीख-पुकार के बाद पहुंचे परिवारीजनों को देखकर दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
यह घटना दोस्तपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ रविवार की सुबह हुई जब वह उपले पाथने जा रही थी। आरोप है कि गांव के चंद्रभान और भगत ने उसे पकड़ लिया और खेत में खींच ले गए। दोनों युवकों ने किशोरी के हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी की चीख-पुकार के बाद पहुंचे परिवारीजनों को देखकर दोनों युवक फरार हो गए। उसके बाद परिवारीजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।