सुल्तानपुर। बिजली बिल की बकाया राशि की वसूली के लिए शनिवार को शहर में फिर अभियान शुरू हो गया। चेकिंग के दौरान शहर में 10 हजार रुपये से अधिक के बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए।
शहर स्थित दरियापुर उपकेंद्र के अवर अभियंता अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। शास्त्रीनगर, ओमनगर, डिहवा, बघराजपुर व नवीपुर मोहल्ले में उपकेंद्र की टीम ने बकाएदार उपभोक्ताओं के घरों पर दस्तक दी। चेकिंग के दौरान उपभोक्ताओं से बकाया बिल जमा करने को कहा गया है। मौके पर बकाया बिल नहीं जमा करने वाले 10 हजार से अधिक के बकाएदारों का टीम ने बिजली कनेक्शन काट दिया। अवर अभियंता ने अन्य बकाएदारों को बकाया बिल जमा करने को कहा है।