सुल्तानपुर। भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी रविवार को जिले के दो दिवसीय दौरे पर आएंगी। वे बल्दीराय व कुड़वार विकास खंड में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।
मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सांसद दिल्ली से सड़क मार्ग से होते हुए दोपहर बाद जिले की सीमा पर पहुंचेंगी। इसके बाद वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए शाम को शहर में पहुंचेंगी। शाम को पार्टी कार्यकर्ताओं व आम लोगों से मुलाकात करेंगी। शास्त्रीनगर के अपने अस्थाई आवास में रात को ठहरेंगी। सोमवार की सुबह विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।