सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय दौरे पर शाम को पहुंचेंगी। शाम को वे नरायनपुर वार्ड में आयोजित श्रीरामचरित मानस पाठ व भोज में हिस्सा लेंगी। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सांसद तीन व चार सितंबर को कूरेभार, लंभुआ व धनपतगंज में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।
दौरे में वे कुड़वार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित रैन बसेरा व शनिवार को बीएसए कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन करेंगी। चार सितंबर की शाम वे सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना हो जाएंगी।