मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। मोतिगरपुर-दोस्तपुर संपर्क मार्ग पर ढेमा बाजार के पास स्थित मुड़हा माइनर के नजदीक झाड़ियों में मंगलवार को शाम करीब एक नवजात बच्ची पाई गई है। उसकी आवाज सुनकर स्थानीय लोग जब वहां पहुंचे, तो बच्ची एक कपड़े में लिपटी चीटियों के बीच चिल्ला रही थी।
उच्च प्राथमिक विद्यालय ढेमा में कार्यरत रसोइया शोभावती पत्नी बाबूराम ने उसे उठाकर साफ किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मोतिगरपुर राजकुमार ने एंबुलेंस की मदद से नवजात को सीएचसी मोतिगरपुर ले गए।
क्षेत्र के कटरा बाजार निवासी गीता पत्नी शिवकुमार ने पुलिस की मौजूदगी में नवजात बच्ची को पालन पोषण के लिए ले लिया है। गीता निसंतान है। गीता का पति शिवकुमार ठेला लगाकर फल बेचता है।