फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मियों के भरोसे मिला श्रम विभाग का कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में स्थित श्रम विभाग का दफ्तर संविदा कर्मियों के भरोसे संचालित होता मिला है। कार्यरत अधिकारी विभिन्न वजह बताकर कार्यालय से गायब रहे। अधिकारी विहीन कार्यालय देखकर निरीक्षण में पहुंचे जिलाधिकारी दंग रह गए। डीएम ने सहायक श्रमायुक्त से फोन करके नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब सवा दस बजे जिलाधिकारी रवीश गुप्ता शहर के रुद्रनगर स्थित सहायक श्रमायुक्त कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। निरीक्षण में कार्यालय संविदा कर्मियों के भरोसे संचालित पाया गया।
12 में सिर्फ पांच लोग कार्यालय में मौजूद रहे। इसमें अधिकांश संविदा कर्मी ही रहे। विभिन्न वजह बताकर अधिकारी कार्यालय से गायब रहे। मौके पर मिले कर्मचारियों ने सहायक श्रमायुक्त को अमेठी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रकाशचंद्र, अलंकृता उपाध्याय को अयोध्या जाना बताया गया।
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनुराग त्रिपाठी, कंप्यूटर ऑपरेटर मक्खनलाल मेडिकल अवकाश पर व कंप्यूटर ऑपरेटर मनोज सीएल अवकाश पर बताए गए। कंप्यूटर ऑपरेटर दुर्गेश अनुपस्थित बताया गया। कार्यालय की उपस्थिति देख डीएम दंग रह गए। डीएम ने सहायक श्रमायुक्त से फोन पर बात कर नाराजगी जताई। साथ ही रोजाना कर्मचारियों के हस्ताक्षर के बाद रजिस्टर को सीन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें