फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह के लिए श्रम विभाग में जमा हुए 700 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सामूहिक विवाह के लिए श्रम विभाग को 1000 श्रमिकों की बेटियों की शादी कराने का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभाग की ओर से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। श्रम विभाग के मुताबिक अभी तक सामूहिक विवाह के लिए 700 आवेदन फॉर्म जमा हुए हैं। आवेदन पत्रों की जांच विभागीय स्तर से की जा रही है। विभाग में 20 नवंबर तक सामूहिक विवाह के आवेदन पत्र जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन

अमर उजाला एवं श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 26 नवंबर को राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या में सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। सामूहिक विवाह में श्रमिकों की मंडल की 4000 बेटियों की शादी का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी और अंबेडकरनगर के श्रम विभाग को टारगेट दिया गया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने बताया कि विभाग में सामूहिक विवाह के लिए आने वाले आवेदन फॉर्मों की जांच की जा रही है। अभी तक 700 आवेदन सामूहिक विवाह के लिए एकत्र किए गए हैं। सामूहिक विवाह के लिए विभाग की ओर से 75 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
योजना में ऐसे निर्माण श्रमिक पात्र होंगे, जिनके पंजीयन का 100 दिन पूरा हो गया है। साथ ऐसे लोगों ने अपनी बेटी का विवाह तय किया हो। विवाह के लिए श्रमिक के बेटी की उम्र 18 वर्ष व लड़के की उम्र 21 साल होनी चाहिए। जिले से एक हजार श्रमिकों की बेटियों का सामूहिक विवाह के लिए लक्ष्य मिला है। 20 नवंबर तक सामूहिक विवाह के आवेदन की प्रक्रिया चलेगी। शासन से मिले लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। 26 नवंबर को राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या में सामूहिक विवाह की तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें